हरिद्वार, फरवरी 27 -- होली को सकुशल कराने के लिए पथरी पुलिस ने फेरूपुर डिग्री कॉलेज में ग्राम प्रधानों और आमजन से बैठक में सहयोग मांगा। एसपी देहात शेखर सुयाल ने स्पष्ट किया कि जिन गांवों में होलिका दहन होता है, वहां पूर्व से चिन्हित स्थानों पर ही यह आयोजन हो। नए स्थानों पर होलिका दहन की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि होली केवल रंग-गुलाल से खेलें, किसी पर जबरन रंग न डालें। कीचड़ की होली न खेली जाए और निर्धारित समय के बाद रंग न खेलें। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। होली के दौरान हुड़दंग, जुलूस, नारेबाजी और डीजे पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। जहां पहले डीजे नहीं बजता था, वहां इस बार भी अनुमति नहीं होगी। एसओ मनोज नौटियाल ने अभिभावकों से अपील की कि होली के दिन नाबालिग बच्चों को बाइक न दें। इस बैठक में धनपुरा, घिस्सुपुरा, कटारपुर, चांदपुर, रानीमाजरा, बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.