जामताड़ा, फरवरी 28 -- होली से पहले नारायणपुर में मिठाई दुकानों की जांच, नमूने भेजे गए लैब नारायणपुर, प्रतिनिधि। होली पर्व को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अपूर्वा मिंज ने शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड की विभिन्न मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मां स्वीट्स, निरामिष मिष्ठान भंडार और गुप्ता स्वीट्स में मानक के अनुरूप साफ-सफाई नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के बाद तीनों दुकानों से मिठाइयों के नमूने संग्रह कर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, नामकुम स्थित रांची भेज दिया गया है। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि दुकानों में पाई गई कमियों को लेकर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया जाएगा। इसी दौरान कोटपा अभियान के तहत तंबाकू अधिनियम 2003 का अनुपालन नहीं करने पर तीन दुकानदारों का कुल 300 रुपये का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.