प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होली से दो दिन पहले सड़कों पर जाम ने ऐसा डेरा डाला कि पूरा शहर ठहर सा गया। रंग, गुलाल और खरीदारी की रौनक के बीच बाजारों में उमड़ी भीड़ से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह से देर शाम तक प्रमुख बाजारों और उनसे जुड़े मार्गों पर वाहनों के पहिए रेंगते रहे। शहर के चौक, कोठापारचा, जानसेनगंज, धूमनगंज, सुलेमसराय, सिविल लाइंस, कटरा, बैरहना, मुट्ठीगंज, रोशनबाग, बहादुरगंज, अल्लापुर जैसे इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। कई जगहों पर लोगों को आधे घंटे से लेकर एक-एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। त्योहार के चलते कपड़ा, मिठाई, पिचकारी और रंग-गुलाल की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की संख्या भी अचानक बढ़ गई। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.