लखीमपुरखीरी, फरवरी 25 -- होली की तैयारियों को लेकर बाजारों में भीड़ होने लगी है। बाजार में अतिक्रमण होने से जाम लग जाता है। जिसको देखते हुए नगर पालिका परिषद लखीमपुर ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान संकटा देवी रोड और सुभाष पार्क के आसपास के अतिक्रमण को हटवाया गया। नगर के संकटादेवी मार्केट में लंबे समय से दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे तख्त, सामान और अस्थायी दुकान और ठेला रखकर किए गए अतिक्रमण से लोगों को जाम की दिक्कत होती है। व्यस्ततम रोड और सड़कों पर कब्जों के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था, जिससे जाम लग जाती है। बुधवार को नगर पालिका लखीमपुर की टीम के साथ बाजार पहुंचे और अतिक्रमण हटवाया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार ने बताया कि होली के मद्देनजर बाजारों मे...