ललितपुर, फरवरी 28 -- होली के पर्व पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने शराब की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर रखी शराब का और स्टाक रजिस्टर से मिलान किया। साथ ही अवैध शराब बेचने पर कड़ी कार्रवाई के लिए हिदायत दी। होली पर्व अवैध शराब का कारोबार जोर पकड़ने लगता है। गैर प्रांतों की शराब यहां के ठेकेदार अपनी दुकानों से बेचने लगते हैं। हालांकि शासन की नजर कच्ची शराब और ठेकों में बिकने वाली अवैध शराब पर है। उसने कच्ची और अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए निर्देश दे रखे हैं। निर्देशों के क्रम में शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने मड़ावरा तहसील सहित आस पास क्षेत्र में शराब दुकानों पर छापेमारी की। आबकारी निरीक्षक प्रशान्त कुमार ने ठेकों पर देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.