पीलीभीत, फरवरी 22 -- पीलीभीत। होली से पूर्व आबकारी विभाग ने शनिवार को कलीनगर नारायणपुर बुजुर्ग उर्फ गुहाय सहित कई स्थानों पर छापेमारी कर 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की और तीन सौ किलो लहन नष्ट कराया। डीआईओ की अगुवाई में माधोटांडा पुलिस के साथ टीम ने संयुक्त दबिश और तीन लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी जानकी राठौर, राजवती निवासी कलीनगर और ओम प्रकाश निवासी शिवनगर को पकड़ कर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि पांच टीमें गांवों में छापेमारी कर रही हैं। टीम में आबकारी निरीक्षक दीपक कुमार, आशुतोष तिवारी, मनीष कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...