गुमला, मार्च 2 -- गुमला प्रतिनिधि होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने किया।निरीक्षण के दौरान मेसर्स विनोद ट्रेडर्स, दिल की रसोई (जशपुर रोड), माही इंटरप्राइजेज (पालकोट रोड) और अनूप केशरी (सिसई रोड) सहित कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के भंडारण, तथा कर्मचारियों द्वारा एप्रन,ग्लव्स और हेडगियर के उपयोग की स्थिति का अवलोकन किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए।जांच में पाया गया कि कुछ कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर एक्सपायरी और वैध उत्पादों को एक ही स्थान पर रख रहे थे तथा कीट प्रबंधन की उचित व्...