रुद्रपुर, फरवरी 28 -- सितारगंज। होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने कोतवाली सितारगंज में दोनों समुदायों के लोगों के साथ अमन-शांति समिति की बैठक आयोजित की। शनिवार को आयोजित बैठक में दोनों समाज के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। सीओ बीएस धौनी ने कहा कि पुलिस त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...