पूर्णिया, मार्च 2 -- केनगर, एक संवाददाता।आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से केनगर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे परोरा क्षेत्र के नौ युवकों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि सभी गिरफ्तार युवकों का मेडिकल जांच कराया गया जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को रविवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। गिरफ्तार युवकों में परोरा पंचायत के मिल्की टोला निवासी डोमी ऋषि के पुत्र नंदन कुमार (25), मो. आलम के पुत्र मो. रुस्तम (35), बेलघट्टी टोला निवासी स्व. मोती सरकार के पुत्र नृपेंद्र सरकार (35) और अवनी सरकार के पुत्र कार्तिक सरकार (32), परोरा गांव निवासी सारथी महतो के पुत्र अमित कुमार (18) तथा सूर्यनारायण सिंह के पुत्र गुजेश्वर स...