लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने मांगों को लेकर सीडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने होली त्योहार से पहले वेतन का भुगतान करने की मांग की। महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सोनी, जिलामंत्री प्रदीप कुमार अवस्थी ने सीडीओ को सम्बोधित ज्ञापन में कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के एरियर का भुगतान व समस्त प्रकार के बाधित वेतन का भुगतान तुरंत कराया जाए। साथ ही फरवरी महीने के वेतन का भुगतान होली त्योहार से पहले किया जाए। ज्ञापन में मांग की है कि सभी विभागों को निर्देश दें कि होली त्योहार से पहले कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.