बस्ती, फरवरी 16 -- बस्ती। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्टॉफ को होली से पहले मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश शासन ने जारी किए हैं। जिले के लगभग 1100 कर्मचारियों, डॉक्टरों को इससे सुविधा होगी। आशा कार्यकर्ताओं व संगिनी के इंसेटिंव के भुगतान के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोएल ने पत्र जारी कर कहा है की कर्मचारियों की मानदेय संबंधी उपस्थिति 20 फरवरी तक अनिवार्य रूप से भेज दी जाए। 25 फरवरी तक एसएनए पोर्टल पर उपस्थिति और भुगतान संबंधी विवरण अनिवार्य रूप से अपडेट करा दिया जाए, जिससे समय से प्रक्रिया पूरी कर होली से पहले कर्मियों के खातों में मानदेय भेजा जा सके। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि मिशन निदेशक की ओर से पत्र जारी किया गया है। एनएचएम के तहत कार्यरत कर्मचारियों, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.