सीतापुर, मार्च 2 -- Sitapur News: होली के पहले सीतापुर जिले में कई जगह भीषण हादसे हो गए। अलग-अलग हुए हादसों ने पांच लोगों की जान ले ली। पहला हादसा मछरेहटा में हुआ है। यहां तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार कोटेदार अजीत शुक्ला उर्फ बब्लू (48) की मौत हो गई। वहीं, मछरेहटा इलाके में कार की टक्कर से शालू (35) व रामपति (55) की जान चली गई। उधर, सदंना में अनियंत्रित बुलेके पोल से टकराने से चालक मनोज (35) की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। साथ ही इमलिया सुल्तानपुर इलाके में सड़क किनारे खंती में बाइक पलटने से बाक सवार चाचा लक्ष्मण (40) की मौत हो गई। वहीं, भजीजा घायल हो गया। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सड़क हादसे में कोटेदार की मौत मछरेहटा संवाददाता के अनुसार मुसुओली निवासी कोटेदार अजीत शुक्ला उर्फ बब्लू (48) र...