प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज। रंगपर्व होली पर बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत लगभग 12 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों को आज वेतन मिलेगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने 25 फरवरी को सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखकर 28 फरवरी तक वेतन भुगतान के आदेश दिए थे। हालांकि 28 फरवरी को चौथा शनिवार पड़ने के कारण वेतन की धनराशि खातों में नहीं भेजी जा सकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज वेतन खातों में आने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.