होली से पहले अंधेरे वाले स्थानों पर की जाए प्रकाश व्यवस्था: डीएम
उरई, फरवरी 26 -- कोंच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उरई व कोंच में नगर पालिकाओं के साथ तहसील व न्यायालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कोंच में फाइलों का रखरखाव ठीक न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उरई में गृहकर, सफाई और लाइट की समीक्षा करते हुए पालिका की आय में बढ़ोत्तरी किए जाने के निर्देश दिए। वहीं, होली से पहले वार्डों में अंधेरे वाले स्थलों पर लाइटें लगवाए जाने को कहा गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने नगर पालिका परिषद उरई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गृहकर, लाइसेंस फीस, ई-रिक्शा/ऑटो लाइसेंस शुल्क, विज्ञापन शुल्क, पार्किंग शुल्क व स्टांप शुल्क की दरों की समीक्षा की। सभासद विपिन सेठ, पुष्पेंद्र वर्मा आदि ने खराब सड़कों, स्ट्रीट लाइट व अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं रखी। जिलाधिकारी ने ईओ रामअचल कुरील को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.