कानपुर, फरवरी 25 -- शरारती तत्व समय से पहले होलिका में आग लगा देते हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में होलिका दहन पर वाद-विवाद होता है। इसे देखते हुए तय हुआ है कि होली सुरक्षा समिति बनाकर कानपुर की 3,629 होलिका की निगरानी की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में एक सिपाही की तैनाती होगी वहीं अन्य क्षेत्रों में समिति के लोग निगरानी करेंगे। बैठक में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने यह निर्देश दिए। होली पर्व को देखते हुए पीस कमेटी और पुलिस अधिकारियों के साथ आयुक्त कार्यालय सभागार में मंगलवार को बैठक बुलाई गई थी। बैठक में होली मेला संयोजक, विभिन्न आयोजन समितियों के पदाधिकारी, पीस कमेटी के सदस्य तथा संभ्रांत नागरिकगण शामिल हुए। तय हुआ कि होली और रमजान एक ही माह में पड़ रहे हैं इसे देखते हुए कार्यक्रम आयोजकों और धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित किया जाए। एलआईयू ने भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.