सहरसा, मार्च 2 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा के रैनबो रिसोर्ट में जिला व्यापार संघ सहरसा के द्वारा सामाजिक सौहार्द और उल्लास का प्रतीक होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी एवं संचालन सचिव विकास गुप्ता ने किया।अतिथियों का स्वागत प्रवक्ता राजीव रंजन साह एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष डिप्टी मेयर उमर हयात उर्फ गुड्डू हयात ने किया। जिला व्यापार संघ के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का विधिवत शुभारंभ सांसद दिनेश यादव , कोसी डीआईजी मनोज कुमार, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव, नगर निगम उप मेयर उमर हयात गुडडु, जिप सदस्य विनीत कुमार सिंह बिड्डु , वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष राम कृष्ण उर्फ मोहन साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया।इस होली मिलन समारोह को संबोधित करते ...