कोडरमा, मार्च 2 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि । झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड जयनगर के बैनर तले सतडीहा उत्तर वाहिनी नदी के समीप रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जानकी प्रसाद यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। झामुमो की विचारधारा हमेशा गरीब, पिछड़े, आदिवासी और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को बूथस्तर तक मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना ही सच्ची संगठनात्मक मजबूती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.