सहारनपुर, मार्च 2 -- बडगांव। गांव मुश्कीपुर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में संघ जिला प्रचारक अरविंद ने कहा कि होली समरसता का बड़ा पर्व है। हमें सभी को बिना भेदभाव, ऊंच-नीच भूल कर के हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाना चाहिए। रविवार को गांव मुश्कीपुर निवासी धर्मवीर फौजी के सैनिक फार्म हाउस पर संघ का होली मिलन कार्यक्रम आयोकिया गया। कार्यक्रम में जिला संघ प्रचारक अरविंद ने कहा होली समरसता का पर्व है। हमे बिना भेदभाव, उच्च नीच के सभी के साथ रगों के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। नानौता खण्ड कार्यवाह चंद्रवीर ने कहा कि होली हमारी संस्कृति का पर्व है। सभी को एकजुट होकर रगों के त्योहार को मनाना चाहिए। कार्यक्रम में नानोता खंड के सभी गांवों से स्वयंसेवकों की सहभागित रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग बौद्धिक प्रमुख सुभाष ,जिला सह संघचालक ...