मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने सोमवार को होली के पर्व को शैक्षणिक और सामाजिक एकजुटता का सर्वोत्कृष्ट प्रतिबिंब बताया। कुलपति सचिवालय द्वारा जारी संदेश में प्रो. राय ने इस उत्सव को एक वैचारिक और सांस्कृतिक सेतु के रूप में परिभाषित किया, जो परिसर के विभिन्न घटकों को आपस में जोड़ता है। प्रो राय ने कहा कि होली के विविध रंग विश्वविद्यालय के भीतर विभिन्न विषयों के अंतर्संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न रंग मिलकर एक जीवंत कैनवास तैयार करते हैं, उसी प्रकार विश्वविद्यालय विभिन्न विचारधाराओं और विद्वत्तापूर्ण दृष्टिकोणों के संगम से अपनी शक्ति प्राप्त करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.