बस्ती, फरवरी 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। होली और रमजान को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। डीएम ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन सेवाएं सक्रिय रखने तथा एंबुलेंस और चिकित्सकीय टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और तकनीकी खराबी पर त्वरित का...