औरंगाबाद, फरवरी 21 -- 8 हजार जुर्माना रफीगंज, संवाद सूत्र। होली एवं रमजान पर्व को लेकर रफीगंज-पचार रोड पर शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान एसआई ध्रुव कुमार के नेतृत्व में बीएमपी एवं महिला पुलिस बल के सहयोग से संचालित हुआ। इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया सहित विभिन्न वाहनों को रोककर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस तथा वाहन के कागजात की जांच की गई। हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों से कुल आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि रमजान का पर्व प्रारंभ हो चुका है और शीघ्र ही होली का पर्व भी है। ऐसे में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.