औरैया, फरवरी 26 -- बेला, संवाददाता। आगामी होली और ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बेला परिसर में ग्राम प्रहरियों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थाना प्रभारी गंगा दास गौतम ने की। बैठक में ग्राम प्रहरियों को त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। होली के अवसर पर अवैध शराब, जुआ या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द के प्रतीक हैं, इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें और असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रहरियों ने सहयोग का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.