गोरखपुर, मार्च 6 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर एक में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद में ईंट-पत्थर चलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों और एक बाल अपचारी को पकड़ लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को जेल व एक को बाल अपचारी भिजवा दिया। अन्य की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, होली के दिन हरसेवकपुर नंबर एक में होली खेलने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर ईंट-पत्थर चले थे। इस घटना में पांच लोगों का सिर फट गया था और कई अन्य घायल हो गए थे। पीड़ित सूरज चौहान की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, मारपीट और हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में दो नामजद व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने हरसेवकपुर नंबर एक ददरखावा निवासी दर्शन चौहान और गौतम च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.