आगरा, फरवरी 26 -- जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत गठित पुलिस, प्रशासन और आबकारी की संयुक्त टीम ने जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार को शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। सीओ शाहिदा नसरीन, आबकारी निरीक्षक सहावर संजीव शर्मा ने सहावर थाना क्षेत्र में संचालित देशी मदिरा और कंपोजिट शॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान पर उपलब्ध स्टॉक और स्टॉक पंजिकाओं का सत्यापन किया। होली के त्योहार को लेकर दुकान पर पर्याप्त स्टॉक रखने, पीओएस मशीन से स्कैन करके शत प्रतिशत बिक्री करने और आबकारी अनुबंध नियमानुसार ही दुकानें, कैंटीन संचालित करने के निर्देश दिए। होली पर्व पर अवैध, नकली, मिलावटी शराब का सेवन न करने, प्रकरण की जानकारी होने पर आबकारी विभाग व पुलिस-प्रशासन को अवगत कराने के लिए भी जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.