लखनऊ, मार्च 3 -- अमेठी । स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत जंगल रामनगर गांव में होली में लकड़ी इकट्ठा कर रहे लोगों से मारपीट हुई जिसमें दो लोग घायल हो गए पुलिस मामले को दर्ज कर जांच कर रही है पूरे मिस्त्री मजरे जंगल रामनगर निवासी श्यामलाल ने कोतवाली अमेठी में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की देर रात पड़ोसी गांव रायपुर फुलवारी के दर्जनों युवक उनकी रखी लकड़ी को होली में डालने के लिए जबरदस्ती ले जाने लगे जब उसने विरोध किया तो वे सब मारपीट पर उतर आए मारपीट की जानकारी होते ही उनका पुत्र बीरेंद्र बीच बचाव करते हुए तीन लोगों को पकड़ लिया लेकिन सभी लोग डण्डे से उसे पीटकर छुड़ा लिया पुलिस घायलों का इलाज सीएचसी अमेठी में कराया प्रभारी निरीक्षक रबी सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.