हरिद्वार, फरवरी 28 -- सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने कहा है कि होली और रमजान का पर्व एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए भाईचारे और समन्वय के साथ मनाया जाए। उन्होंने चेताया कि शांति व्यवस्था में खलल या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्यामपुर कोतवाली में शनिवार को होली और रमजान को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की समन्वय बैठक हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने विभिन्न मामलों के समाधान का आश्वासन दिया। भंडारी ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और गश्त बढ़ाई जाएगी। कांस्टेबल जितेंद्र घिल्डियाल ने साइबर अपराध से सावधान रहने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.