गिरडीह, मार्च 3 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमण्डल क्षेत्र में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को अनुमण्डल सभागार में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अनिमेष रंजन एवं एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से की। बैठक में शांति समिति के सदस्य, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान पर्व-त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थानों तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। बैठक में एसडीएम अनिमेष रंजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.