गिरडीह, फरवरी 27 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को घोड़थम्भा ओपी परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने की। बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों ने भाग लेते हुए आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता के साथ पर्व मनाने का संकल्प दोहराया। उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन ने कहा कि क्षेत्र की पहचान सद्भाव और सहयोग की भावना से है, जिसे हर हाल में बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना को तत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.