देहरादून, फरवरी 28 -- श्यामपुर। होली और रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को कोतवाली श्यामपुर में पुलिस-प्रशासन की समन्वय बैठक हुई। बैठक में कानून-व्यवस्था, जुलूस मार्ग, डीजे संचालन, सोशल मीडिया पर निगरानी के साथ ही होली के दौरान हुड़दंग, माहौल बिगाड़ने के प्रयास और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर रोक को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कुछ ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। इस पर सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी व प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने संबंधित मामलों के समाधान का आश्वासन दिया। सीओ नेगी ने कहा कि दोनों पर्व एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए आपसी समन्वय और भाईचारे के साथ मनाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भंडारी ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.