बलिया, मार्च 1 -- बलिया। होली के साथ रमजान का महीना होने से बाजार में रौनक और बढ़ गई है। कपड़ों की दुकानों पर नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। नए कपड़े खरीदने को लेकर बच्चों में खास उत्साह है। व्यापारी बच्चा जी के अनुसार महिलाओं और बच्चों के परिधानों की मांग अधिक है। वहीं चंदन कुमार ने बताया कि स्पोर्ट्स और लेदर के जूते-चप्पलों की बिक्री भी अच्छी चल रही है। महिलाएं घरों में बनने वाले पकवानों के लिए मेवा, खोआ, चिप्स, पापड़ और कचरी की खरीदारी में जुटी हैं। खोवा, पापड़ चिप्स, नमकीन, रंग-गुलाल आदि सामानों की भी खरीद हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...