चम्पावत, फरवरी 28 -- नगर लोहाघाट में 4 वें होली रंग महोत्सव का समापन हो गया है। इस दौरान रंग महोत्सव में कुल आठ होल्यारों की टीम ने रामलीला मैदान में खड़ी होली का गायन किया। जिसमें आयोजन समिति ने महिला सशक्तीकरण को बढावा देने के उद्देश्य से महिला होल्यारों की टीम को महत्व ज्यादा दिया। नगर में वर्ष 2013 से होली रंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी रंग महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों की आठ टीमों ने होली गायन का प्रदर्शन किया। जिसमें सभी होल्यारों की टीम ने निश्चित पोशाक पहकर रंग महोत्सव में होली का गायन किया। होली रंग महोत्सव के मुख्य आयोजक श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि रंग महोत्सव पूर्ण रुप से नशा मुक्त रहा। जिसमें रामलीला कमेटी के साथ नगर महिला होली कमेटी, डैंसली महिला होल...