सीतापुर, मार्च 10 -- खैराबाद, संवाददाता। नगर के माखुपुर स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन कमलापुर गाना समिति के पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्र एवं संजय श्रीवास्तव के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अबीर गुलाल लगाकर हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि होली रंगोत्सव के साथ प्रेम का भी उत्सव है, इस दिन ही सभी लोग अपने सभी गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि होली के रंग में रंग कर हम सब कुछ भूल जाते हैं। केवल प्रेम का रंग हमको याद रहता है। वास्तव में यही मानवता है। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय को दर्शाता है। भा...