पीलीभीत, मार्च 8 -- पूरनपुर, संवाददाता। श्री रामलीला मेला मैदान में हुए होली मेला और होली मिलन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। फूलों की होली और लटठमार होली ने सभी को आकर्षित किया। सारेगामापा लिटिल के फाइनल प्रतियोगी ने अपने सुरों से समां बांध दिया। अंत में लकी ड्रा में शामिल लोगों को पुस्कार दिया गया। देर रात तक भजनों का दौर जारी रहा। शुक्रवार को नगर के श्री रामलीला मेला मैदान में रोटरी क्लब ग्रीन एवं नगर पालिका परिषद पूरनपुर के संयुक्त तत्वाधान में विशाल होली मेला एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री डा. विनोद तिवारी, चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता, ऋतुराज पासवान, संदीप खंडेलवाल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मथुरा से पधारी रास मंडली ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर मजबूर...