मेरठ, मार्च 5 -- प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में होली मेले के अवसर पर रथयात्रा निकाली गई। इसके बाद मुख्य वेदी में अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। होली पर हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीजी के दर्शन कर धर्मलाभ अर्जित किया। श्री दिगंबर जैन मंदिर पर बुधवार को होली मेले का रथयात्रा के साथ समापन हो गया। रथयात्रा में श्रीजी सवार होकर निकले और जल मंदिर के निकट बनी पांडुकशिला पर पहुंचे। जहां भगवान का अभिषेक व शांतिधारा की गई। मुख्य अभिषेक अजय जैन, मनीष जैन ने किया। रथयात्रा में मुकेश जैन भगवान के सारथी बने। सौधर्म इंद्र बनकर अर्चित जैन श्रीजी को लेकर रथ में बैठे। कुबेर इंद्र अमित जैन, इंद्र सतेंद्र जैन बने। रथयात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए वापिस आकर प्राचीन बड़ा मंदिर में पहुंची।आचार्य विमर्श सागर जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि जब तक जीव जिनेंद्र भगवान को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.