फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर के गंगा दरवाजा स्थित शिवाला भवन के गायत्री विद्यापीठ में होली के पावन पर्व पर शनिवार को होली मेला का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मनीषा गुप्ता के संयोजन में आयोजित इस मेले में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने न केवल अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया, बल्कि अपनी रचनात्मकता से सबका दिल जीत लिया। मेले का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि कंपिल जैन मंदिर के ट्रस्टी पुखराज डागा और उनकी पत्नी अरुणा डागा ने फीता काटकर किया। इस दौरान विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावट से सराबोर दिखा। अतिथियों ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित होती है। मेले में आकर्षण का केंद्र बच्चों द्वारा लगाए गए खाने-पीने की वस्तुओं के स्टाल रहे। वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.