बागपत, मार्च 3 -- खेकड़ा। कस्बे के संत के बाडे में घीसा संत महाराज के होली के धार्मिक मेले में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गददी के दर्शन कर महंत देवेन्द्र दास का आशीर्वाद लिया। मंगलवार को तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन धार्मिक आयोजन हुए। बीती रात घीसा संत महाराज के पिता सदासुख भक्त और माता केतकी बाई की मूर्ति की स्थापना के बाद संध्या आरती हुई। रातभर सत्संग और ग्रंथ साहिब का पाठ चलता रहा। महंत देवेन्द्र दास महाराज ने मेले में उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान प्रदेशों के श्रद्धालुओं को आशीवर्चन दिए। गददी का महत्व बताते हुए घीसा संत महाराज की महिमा को बताया। कहा कि महान संत का आशीर्वाद लेने और उनके स्थान के दर्शन करने मात्र से परिवार में खुशहाली, समृद्धि मिलती है। मेले में लोगों ने खरीदारी की। भंडारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.