बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं। होली, ईद और अन्य आने वाले त्योहारों के अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिलाओं ने अपने आप को सशक्त बनाने के लिए इनफिनिटी लाइफ स्टाइल के तहत आम जीवन से जुड़ी वस्तुओं की भव्य प्रदर्शनी सामूहिक रूप से नगर के आर के रिसोर्ट में लगाई है। बुधवार को पहले दिन प्रदर्शनी में सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित रही। इस भव्य प्रदर्शनी में नगर एवं अन्य शहरों की महिलाओं ने अपने स्टॉल पर अपने-अपने उत्पाद जैसे सजावटी सामान , ज्वेलरी, कपड़े, शूज, हस्तशिल्प, पर्स, और अपने बनाये हुए हस्तशिल्प का प्रदर्शन कर मुनासिब दामों में ग्राहकों को दिया। आयोजक रिचा अशेष, ज्योति शर्मा और रिया, ब्लूमिंग डेल स्कूल की निदेशक पम्मी मेहंदीरत्ता, सौंदर्य विशेषज्ञ मणि गुप्ता, रीतिका गुप्ता, किमी रस्तोगी, दीप्ति कटारिया, नितिका अग्रवाल, शशि आहू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.