बाराबंकी, मार्च 5 -- बाराबंकी। होली में शराब की बिक्री अन्य दिनों की अपेक्षा ढाई गुना बढ़ गई। दो व तीन मार्च को जिले में अंग्रेजी, देशी शराब व वियर की खूब बिक्री हुई। वैसे जिले में प्रत्येक माह 12 से 13 करोड़ की शराब विक्री होती है। लेकिन दो दिनों में ही 78.49 लाख की शराब बिक गई। चार मार्च को दुकनें बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। इसलिए लोगों ने दो व तीन मार्च को ही शराब की खरीद कर स्टॉक लगा लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...