बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- हरनौत, निज संवाददाता। इस वर्ष होली के अगले दिन पांच मार्च को हरनौत सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना को बंद रखने के लिए रेलकर्मियों ने अनुरोध किया है। इसके लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के सचिव पूर्णानंद मिश्रा ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होली चार मार्च को होगी। ऐसे में दूर दराज के कर्मियों को आने में परेशानी होगी। इसकी जगह एक मार्च को कारखाना खोले जाने व उसकी जगह पांच मार्च को बंद करने के लिए मुख्य कारखाना प्रबंधक को आवेदन दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...