होली में 10 टन जहर परोसने की तैयारी; नकली खोवा, पनीर, घी के साथ जली मोबिल से बने तेल बाजार में
मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- रंगों के त्योहार होली के अवसर पर इस साल 10 टन से अधिक नकली व सिंथेटिक खोवा, पनीर और घी खपाने की तैयारी है। केमिकल, एसेंस, अरारोट, मैदा और पाम ऑयल से बना यह खोवा व पनीर पूर्णिया इलाके से लाया जा रहा है। इसके अलावा मिलावटी मसाला और बेसन तक बाजार में आ गए हैं। मिलावटी बेसन से बने लड्डू और पशु की चर्बी में एसेंस मिलाकर नकली घी बनाकर बाजार में उतारा जा रहा है। घी में वनस्पति घी, रिफाइंड आयल, नारियल व तिल तेल, पिघला हुआ बटर या उबले आलू-शकरकंद की पिसाई कर उसमें एसेंस मिलाकर घी बनाया जा रहा है। पूर्णिया इलाके से बस में बुक कर नकली सेंथेटिक खोवा, पनीर और घी की खेप मुजफ्फरपुर भेजी जा रही है। हर दिन सुबह-सुबह बैरिया बस स्टैंड में पूर्णिया से आने वाली बसों पर इसकी खेप उतर रही है। यहां किसी टीम की तैनाती नहीं होने से नकली खोवा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.