हजारीबाग, फरवरी 28 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। होली के त्योहार को लेकर शुक्रवार को विष्णुगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य एवं ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में होली का त्योहार शांति, सौहार्द एवं सद्भावना के साथ मनाने पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने होली त्योहार को लेकर प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की जानकारी साक्षा की। कहा कि होली का त्योहार लोग हर्षोल्लास के साथ मनाएं। इस दौरान किसी भी तरह का हुड़दंग या सांप्रदायिक सद्भाव विघ्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन वैसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। बैठक में अवैध एवं देशी शराब के निर्माण एवं बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। जिसमें कहा गया कि ऐसे कारोबारियों की गुप्त सूचना प्रशासन को दें। उस पर निश्चित रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.