मुंगेर, मार्च 2 -- तारापुर,निज संवाददाता। रंगों का त्योहार होली शांति, सौहार्दपूर्ण एवं सद्भाव के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तारापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर विवेक राज ने की, जबकि संचालन अपर थानाध्यक्ष सुबंता कुमारी ने किया। इस दौरान सीओ संतोष कुमार सहित थाना के सभी अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों ने निर्देश दिया कि नशापान, डीजे का प्रयोग तथा पक्की सड़कों पर होलिका दहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। होलिका दहन स्थलों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी और क्षेत्र में गश्ती बढ़ाई जाएगी। तेज गति एवं लहरिया कट चलाने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे लोगों को जबरन रंग नहीं लगाने, फसल को नुकसान नहीं पहुंचाने तथा अफवाहों से दूर रहने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.