रांची, मार्च 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हुड़दंग करने वालों पर पुलिस पैनी नजर रखेगी। रंग लगाने के बहाने उत्पात मचाने वालों, बाइकों से रेस और स्टंट करने वालों पर नजर रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। जिलेभर में डेढ़ हजार अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। आधा दर्जन डीएसपी और करीब एक दर्जन इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों की अलग से तैनाती की गई है। इसमें जिला बल, सैप, आईआरबी और महिला बल शामिल हैं। निर्देश दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति उत्पात मचाते हुए या फिर माहौल खराब करता पकड़ा जाता है तो ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर तुरंत जेल भेजें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...