होली में हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती, भेजे जाएंगे जेल
पूर्णिया, मार्च 2 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।होली पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। यह स्पष्ट चेतावनी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने जानकीनगर थाना परिसर में होली पर्व को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में दी। रविवार को आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और व्यवसायियों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान, रूपेश्वरी ओपी प्रभारी कुमारी अनुष्का रानी और चकमका ओपी प्रभारी विवेक कुमार को निर्देश दिया कि शराब, स्मैक और कोडिन युक्त सिरप के कारोबारियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए। एसडीपीओ ने लहरिया कट बाइक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.