मोतिहारी, मार्च 2 -- मोतिहारी, निसं। होली को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। जिले के सभी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित कर लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही होली पर किसी भी तरह के उपद्रव करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि होली के त्यौहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शांति और सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्त रुख अपनाएगी। जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर आम जनता से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने कहा है कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी और इसका उल्लंघन करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अश्लील ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.