सहरसा, मार्च 2 -- नवहट्टा। थाना परिसर में होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर डीजे पर अश्लील गीत बजाकर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौक- चौराहों पर यात्रियों के साथ रंग लगाने के नाम पर दुर्व्यवहार करने वालों को चिन्हित कर कानूनी कदम उठाने की भी चेतावनी दी गई। बैठक में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया राय सहित श्रीकांत झा, मकसूद आलम खां, अजय कुमार चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व डीजे संचालक भी बैठक में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...