धनबाद, फरवरी 25 -- रंगों का त्योहार होली महापर्व को लेकर पाथरडीह थाना में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी अंशु कुमार झा ने की। इसमें सर्वसम्मति से होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी अंशु झा ने कहा कि रंगों के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना है। हुड़दंग करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। अवैध शराब विक्रेताओं पर नकेल कसी जाएगी। सोशल मीडिया पर किसी तरह के अफवाहों से बचे और इसकी सूचना पुलिस को दें। मौके पर मो अकबर, अमल राज शेखर, सेदुल खा, अमर कुमार, शफाउलाह खान, चीकू महतो, प्रेम निषाद, मिस्टर मुबारक, नूर आलम, सुधीर सिंह, हैदर अली आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.