बक्सर, फरवरी 27 -- पेज चार के लिए ---- निर्णय डीजे पर अश्लील गीत बजाने व नशीली पदार्थ की सेवन पर रोक संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसबल की व्यवस्था की जाएगी फोटो संख्या- 11, कैप्सन- शुक्रवार को सोनवर्षा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक करते थानाध्यक्ष संतोष कुमार। नावानगर, एक संवाददाता। होली पर्व को लेकर सोनवर्षा व सिकरौल थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संतोष कुमार व अंकुश कुमार मंडल ने की। इस दौरान दोनों थाना में उनके क्षेत्र से जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग शामिल हुये। बैठक को संबोधित करते हुए दोनों थानाध्यक्षों ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का पर्व है। इसे शांति एवं सद्भाव के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि प...