कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता । होली के मद्देनजर जिले में शांति, सौहार्द व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में सोमवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों व थाना प्रभारियों से होली पर्व के दौरान की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्ती दलों को सक्रिय रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर ससमय उपस्थित रहकर पूरी सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.