बिहारशरीफ, मार्च 1 -- थरथरी, निज संवाददाता। थाना परिसर में सीओ चेतना कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बीडीओ गौरी कुमारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। वहीं, थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने कड़ी चेतावनी दी कि शराब बेचने व पीने वालों, अश्लील गीत बजाने वालों और डीजे संचालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अमित कुमार राज उर्फ तरूण यादव, युगेश्वर कुमार, आनंद मोहन, पुरूषोत्तम कुमार, दीपू यादव, प्रभात शंकर, अनिल कुमार, अजमेरी, सुदामा प्रसाद, प्रभात कुमार, अर्जुन पासवान, नवीन कुमार द्विवेदी, सुरेन्द्र मरांडी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...